फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू की पहली हाइब्रिड कार, कीमत 1.35 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू ने अपनी पहली हाइब्रिड कार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज एक्टिवहाइब्रिड भारतीय बाजार में 1.35 करोड़ रुपए की कीमत के साथ लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू एक्टिव हाइब्रिड 7 देश के केवल तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में ही बेची जाएगी। इसकी ऑन रोड कीमत डेढ़ करोड़ रूपए के आस-पास होगी। कंपनी इस कार को सीबीयू (कम्पलिटी बिल्ट यूनिट) के तौर पर भारत में बेचेगी।

इंजन पावर

बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज एक्टिवहाइब्रिड काफी हद की अपनी रेग्युलर 7 सीरीज से मिलती-जुलती है।

बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज एक्टिवहाइब्रिड में 3.0 लीटर इन-लाइन 6 सिलेंडर इंजन पर है जो 320बीएचपी पावर और 450एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

ये कार 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसका माइलेज 14.7किमी प्रति लीटर है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक पावर बढ़ाएगा माइलेज

बीएमडब्ल्यू एक्टिव हाइब्रिड 7 पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर से चलेगी। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोड को ड्राइवर आसानी से सलेक्ट कर सकता है। इलेक्ट्रिक मोड पर गाड़ी चलाना न केवल इको-फ्रेंडली होगा बल्कि प्रति किलोमीटर लागत भी बहुत कम होगी।

कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर (बैटरी) ब्रेक लगाने के साथ-साथ अपने आप चार्ज हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि कार में बैटरी के साथ ये 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें