ऑडी इंडिया भारत में लगातार सफलता की ओर अग्रसर है कंपनी ने इस साल 10,000 लग्जरी कारों की बिक्री की है।
ऑडी पहली लग्जरी कंपनी है जिसने एक वित्तवर्ष में 10,000 गाड़ियां बेचने का मुकाम हासिल किया है। मार्च 2014 के महीने में कंपनी ने 1404 यूनिट की बिक्री की है।
कंपनी भारतीय कार बाजार में भारतीयों को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट लांच कर रही है। लग्जरी कारों की कीमत कम करने के लिए कंपनी ने औरंगाबाद में निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है।
बाप रे! हीरो ने एक साल में बेचीं इतनी बाइक्सऑडी भारत में अपने 34 शोरूम से लग्जरी कारों की बिक्री कर रही है, हाल ही में कंपनी ने उदयपुर, विशाखापटनम और नासिक में भी अपने लग्जरी शोरूम खोलें हैं।
नए प्रोडक्ट के रूप में कंपनी ऑडी ए3 इंट्री लेवल सेडान कार की बिक्री कर रही है।