फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वांटो व अर्टिगा को टक्कर देगी अरिया मिनी

Thu, 01 Nov 2012 12:57 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स हाल ही में रि-लांच की गई अरिया Lx के कॉम्पैक्ट वर्जन को बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। टाटा ने करीब एक हफ्ते पहले ही अरिया Lx को दामों में कटौती के बाद भारतीय बाजार में लांच किया था। सूत्रों के मुताबिक टाटा की इस नई कार की लांचिंग संभवतया अगले साल की शुरूआत में होगी।
विज्ञापन


नई कार के जरिए टाटा का मकसद मारुति की कॉम्पैक्ट कार अर्टिगा और महिंद्रा की क्वांटो को टक्कर देने का है। आजकल कार निर्माता कंपनियों में अपने मौजूदा मॉडल्स को कॉम्पैक्ट वर्जन में लांच करने का चलन तेजी से बढ़ा है। हाल ही में जायलो का कॉम्पैक्ट वर्जन क्वांटो बाजार में अच्छी पकड़ बनाने में कामयाब हुआ है। शुरूआती तीन हफ्ते में ही क्वांटो की बुकिंग का आंकड़ा 5,000 के पार पहुंच गया था।

अब इस कड़ी में टाटा अरिया मिनी को लांच करने की तैयारी कर रही है। 10 लाख से कम कीमत वाली अरिया के कॉम्पैक्ट वर्जन की कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक अरिया मिनी में अर्टिगा की ही तरह 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन यूज किया जाएगा। अभी अरिया मिनी के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें