फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार कंपनियों के लिए राहत भरा रहा अप्रैल

Thu, 02 May 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष का पहला महीना कार बनाने वाली कंपनियों के लिए बिक्री के लिहाज से राहत भरा रहा। अप्रैल के दौरान हुंडइ, महिंद्रा, जनरल मोटर व रेनों ने बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी और टोयोटा किर्लोस्कर को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

कार बिक्री के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में मारुति सुजुकी ने कुल 97,302 गाड़ियां बेचीं, जो कि अप्रैल 2012 में बेचे गए 1,00,415 वाहनों के मुकाबले 3.1 फीसदी कम है।

घरेलू बाजार में मारुति ने 90,523 वाहन बेचकर 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। अप्रैल में मारुति ने 6,779 वाहनों का निर्यात किया।

दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडइ ने 4.30 फीसदी की बढ़त के साथ अप्रैल में कुल 56.954 गाड़ियां बेचीं। कंपनी ने अप्रैल 2012 में 54,606 वाहन बेचे थे।

निर्यात में हुंडइ ने 25.67 फीसदी की बड़ी बढ़त हासिल करते हुए कुल 24,551 वाहन विदेश भेजे। बीते वर्ष अप्रैल में निर्यात का आंकड़ा 19,536 रहा था।

एमयूवी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा की बिक्री अप्रैल में 1.76 फीसदी बढ़ कर 41,432 वाहनों की रही। पिछले वर्ष अप्रैल में 40,715 वाहन बेचे थे।
विज्ञापन


टोयोटो की भारतीय इकाई टोयोटा किर्लोस्कर की घरेलू बिक्री 37.36 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 9,007 वाहनों की रही, जबकि अप्रैल 2012 में कंपनी ने 14,378 वाहन बेचे थे।

जनरल मोटर्स की बिक्री अप्रैल में 2.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,196 रही। पिछले साल अप्रैल में जीएम ने 8,005 वाहन बेचे थे।

रेनो ने बिक्री सालाना आधार पर 10 गुनी बढ़कर अप्रैल में 6,314 रही। बीते वर्ष अप्रैल में कंपनी ने महज 615 वाहन बेचे थे। रेनो की बिक्री में इस उछाल की वजह उसकी एसयूवी डस्टर को बाजार में पसंद किया जाना रहा।

होंडा की बिक्री में बढ़त की बढ़ी वजह हाल ही में लांच हुई उसकी पहली डीजल कार अमेज की अच्छी बिक्री रही। अप्रैल में कंपनी ने इस मॉडल की 4,852 गाड़ियां बेचीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें