फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में लांच होगा अंबेसडर का नया अवतार

Tue, 07 May 2013 05:42 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दुस्तान मोटर्स अंबेसडर के नए वेरिएंट बीएस 4 को अगले महीने जून के अंत तक लांच करने की तैयारी कर रही है। साल 2013 के शुरूआती चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) में आए बिक्री के सकारात्मक रुझान के बाद कंपनी ने लांचिंग की घोषणा की है।
विज्ञापन


अमर उजाला आपको अंबेसडर हैचबैक कार के बारे में पहले भी जानकारी दे चुका है। कार के हैचबैक मॉडल की कीमत 4 लाख रुपये के करीब होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान मोटर्स साल 2012 में बुरे दौर से गुजरी है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक 2013 में कंपनी की बिक्री में 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

बिक्री आए सकारात्मक रुझान के बारे में बात करते हुए हिन्दुस्तान मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीई उत्तम बोस ने बताया कि पिछले चार महीनों में कंपनी की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिक्री में यह वृद्धि उस समय दर्ज की गई है जब इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में लगातार गिरावट आ रही है। बोस ने बताया कि अंबेसडर के नए वेरिएंट बीएस 4 को जून के अंत तक लांच कर दिया जाएगा।

अंबेसडर के कॉम्पैक्ट वर्जन को तैयार करने पर भी कंपनी काम कर रही है। कॉम्पैक्ट वर्जन वाली मिड लेवल अंबेसडर को कंपनी 2013-14 में लांच करने का प्लान कर रही है।
विज्ञापन


मिड लेवल कार पर एक्साइज ड्यूटी कम होती है, जिससे इसकी कीमत अपनी सेग्मेंट की अन्य कारों से कम होगी।

अंबेसडर के नए अवतार के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट का काम पहले ही शुरू हो चुका है। अंबेसडर हैचबैक में कई फीचर्स होंगे और इसका इंटीरियर दमदार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें