फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो-800 की खूबियों पर एक नजर

Fri, 05 Oct 2012 03:00 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसा कि आप जानते हैं कि आल्टो के नए अवतार को आल्टो-800 के नाम से बाजार में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आल्टो-800 का इंजन मौजूदा आल्टो से मिलता-जुलता होगा। नई कार की हेड लाइट और पावर विंडो के मारुति की ए-स्टार जैसा होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


आल्टो-800 में 3 सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन होगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। इसके इंजन की क्षमता 47 bhp होगी और इसके 20 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देने की उम्मीद है।

पहले से बड़ा रियर लेग रूम
नई ऑल्टो को लांच करने के बाद कंपनी वर्तमान मॉडल को बंद कर देगी। गाड़ी के लुक और फीचर्स में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके विकास पर करीब 470 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


नई ऑल्टो 800 में कंपनी ने नया और उन्नत किस्म का गियर शिफ्ट लगाया है, जिससे गाड़ी को एक से दूसरे गियर में ले जाने की प्रक्रिया काफी बेहतर हो गई है। पिछली सीट पर सवारियों को और अधिक आराम देने के लिए गाड़ी में पहले के मॉडलों से बड़ा रियर लेग रूम दिया गया है।

6 वेरिएंट में होगी नई आल्टो
कार की ऊंचाई वर्तमान आल्टो की तुलना में 15 एमएम अधिक है। सूत्रों की माने तो मारुति नई आल्टो 800 को 6 वेरिएंट में लांच करेगी। नई आल्टो 800 को पेट्रोल के 3 और सीएनजी के 3 मॉडल में उतारा जाएगा। सीएनजी वर्जन के लिए ग्राहकों को 30 से 40 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। इससे ग्राहकों को सस्ते ईंधन का विकल्प मिलेगा। नई आल्टो 800 का मुकाबला हुंदइ की इऑन से माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें