देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी
मारुति सुजुकी के लिए
सियाज काफी महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है। सेडान सेगमेंट में जो काम कंपनी की बलेनो और SX4 नहीं कर पाई थी वो मारुति सुजुकी Ciaz ने कर दिखाया था। कार को चार साल होने वाले हैं और अभी तक इसमें कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया।
हालांकि अब कंपनी इसमें बदलाव करने जा रही है। मारुति सुजुकी को हाल ही में फेसलिफ्ट Ciaz की टेस्टिंग करते देखा गया है। इसका मुकाबला होंडा सिटी और हुंडई वरना से रहेगा।