फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस आने वाली है मशहूर Hyundai Santro, ये होगी कीमत और फीचर्स

Wed, 22 Nov 2017 02:31 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hyundai santro 2018
विज्ञापन
साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई की सेंट्रो पॉपुलर हैचबैक कार रही है। शानदार प्रतिक्रिया के बावजूद कंपनी ने इसे साल 2014 में बेचना बंद कर दिया था। हालांकि अब हुंडई सेंट्रो की भारतीय बाजार में फिर से वापसी होने जा रही है। हाल ही में 2018 हुंडई सेंट्रो को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान इसे कवर से ढंका हुआ था। 
विज्ञापन


पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत

कार का जल्द ही प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा और इसे भारत में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। बिलकुल नई हुंडई सेंट्रो को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। नई कार की शुरुआती कीमत 3.5 लाख रुपए हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसी कारों से रहेगा। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

2018 Hyundai Santro
नई कार दिखने में कंपनी की ही ग्रैंड आई10 जैसी लग रही है। कार में पहले से ज्यादा स्पेस होगा। कार में फिलहाल स्टील व्हील दिए गए हैं। हो सकता है कार के टॉप वैरिएंट में एलॉय व्हील और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएं। अनुमानों के मुताबिक नई हुंडई सेंट्रो कॉम्‍पैक्‍ट हैचबैक में 1.1 लीटर आईआरडीई इंजन होगा जो 62 हॉर्स पावर की अधिकतम शक्ति देगा। सेंट्रो जिंग में भी यही इंजन लगा हुआ था।

बता दें कि अपनी नई वेरना को लॉन्‍च करते समय यह संकेत दिया था कि एक ब्रांड न्‍यू कॉम्‍पैक्‍ट हैचबैक पर भी कंपनी काम कर रही है। हालांकि हुंडई ने इसके बारे में कभी स्‍पष्‍ट नहीं किया, लेकिन बड़े तौर पर यह माना जा रहा है कि हुंडई सेंट्रो को वापस लेकर आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें