जापान की ऑटोमेकर Toyota की सहयोगी कंपनी Lexus भारत में शुक्रवार को हाईब्रिड इंजन के साथ नई एसयूवी कार लॉन्च करने जा रही है। इस कार का नाम Lexus NX 300h होगा। फिलहाल कंपनी भारत में ES, RX और LX तीन मॉडल्स की बिक्री कर रही है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस कार की बिक्री कर रही है। यह लेक्सस की सबसे छोटी एसयूवी कार है, साथ ही भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी।
पढ़ें: नई Ford Ecosport फेसलिफ्ट खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
सितंबर महीने में ही लेक्सस ने घोषणा की थी कि यह अपनी मूल कंपनी टोयोटा से अलग होकर स्वतंत्र संस्था बनने जा रही है। अब इस कंपनी को Lexus India के नाम से जाना जाएगा। नई कार के फीचर्स इस प्रकार होंगे।