ऑटो कार कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में अपनी अच्छी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है। कंपनी अपनी इस पॉजीशन को बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी भी कर रखी है।
हुंडई कार कंपनी भारतीय बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। हुंडई ने प्रीमियम हैचबैच कार के तौर पर अपनी आई20 को बाजार में उतारा है। कंपनी अब इसके आगे वर्जन की तैयारी कर चुकी है।
निसान की ये शानदार कार 11 हजार रुपए में घर लाएंहाल की में कंपनी ने सेकेंड जनरेशन की आई20 की चेन्नई में टेस्ट ड्राइविंग भी की है। कंपनी ने इस कार की टेस्ट ड्राइविंग बड़े ही खुफिया तौर पर की है। कंपनी ने इस 2015 आई20 कार का कोड नेम आईबी रखा है।
2015 हुंडई आई20 उन 22 कारों में से एक है जिनको कंपनी 'प्रोडक्ट मॉमेंटम 2017' बैज के तय आने वाले अगले तीन सालों में लॉन्च करेगी।
कंपनी इस कार को पेरिस में होने वाले मोटर शो में शोकेस कर सकती है। पेरिस मोटर 2014 सिंतबर में होना है।