फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई ने भारत में उतारा एलांत्रा का नया वर्जन, जानिए कीमत और फीचर्स

Tue, 21 Apr 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में स्टाइलिश और प्रीमियम 2015 एलांत्रा लॉन्च किया है। यह कारें पेट्रोल और डीजल वर्जन में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


पेट्रोल वर्जन की कीमत 14.13 लाख रुपए से 16.45 लाख रुपए की रेंज में है। वहीं डीजल वर्जन की कीमत 14.58 लाख रुपए से 17.94 लाख रुपए (एक्स शो रूम दिल्ली) के रेंज में है।

एलांत्रा पहली बार 2004 में पेश की गई थी। नई एलांत्रा का मकसद प्रीमियम सिडान सेगमेंट में ऊंचे स्टैंडर्ड सेट करने की है। नई एलांत्रा के लांच के साथ हुंडई ने भारतीय ग्राहकों के समक्ष नई पीढ़ी के माडर्न प्रीमियम प्रोडक्ट का नया पोर्टफोलियो पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 एलांत्रा भारत में अपने आधुनिक डिजाइन, हाई क्लास इंटेरियर्स और कटिंग एज टेक्नोलॉजी के साथ नए मानक स्थापित करने का वादा करती है। इसके फीचर्स में स्पोर्टी और चपल हैंडलिंग के साथ सेफ्टी एंड हाई एफिशिएंसी के फीचर्स शामिल हैं। प्रभावी और हाई परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग के साथ एलांत्रा ड्राइविंग का शानदार अनुभव मुहैया कराती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें