फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese EV: कनाडा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर उच्च टैरिफ लगाने पर कर रहा है विचार, व्यापार मंत्री का बयान

Sat, 18 May 2024 02:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्हाइट हाउस द्वारा चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के बाद कनाडा इस बात की जांच कर रहा है कि क्या उसे इन पर शुल्क बढ़ाने की जरूरत है। देश के व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने यह कहा है।
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस द्वारा चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के बाद कनाडा इस बात की जांच कर रहा है कि क्या उसे इन पर शुल्क बढ़ाने की जरूरत है। देश के व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने यह कहा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेरू से एक फोन साक्षात्कार में एनजी ने कहा, "हम इस पर बहुत सावधानी से विचार कर रहे हैं और हमारे अमेरिकी भागीदारों के साथ हमारी खुली बातचीत है।" वह पेरू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच की बैठकों में भाग ले रही हैं।

बाइडन प्रशासन ने इस हफ्ते चीन के खिलाफ व्यापक नए शुल्क लगाने का एलान किया। जिसमें सेमीकंडक्टर, सोलर सेल और अन्य उत्पादों को लक्षित किया गया। चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर नया अमेरिकी शुल्क इस वर्ष प्रभावी होगा। जिसकी अंतिम शुल्क दर 27.5 प्रतिशत से बढ़कर 102.5 प्रतिशत होगी।

कनाडा चीनी वाहनों पर लगभग 6 प्रतिशत का मामूली टैरिफ लगाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उसे अपने टैरिफ को अमेरिका के साथ अलाइन (संरेखित) करने की जरूरत हो सकती है। एनजी ने फिर से कहा कि सरकार नीति के बारे में अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रही है, "और हम निश्चित रूप से इस पर विचार कर रहे हैं।"

एनजी ने जोर देकर कहा कि कनाडा का मुख्य ध्यान घरेलू स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने पर है। उन्होंने उन समझौतों की ओर इशारा किया जो प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने कनाडा के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत ओंटारियो में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी या कंपोनेंट बनाने के लिए होंडा मोटर कंपनी और फॉक्सवैगन एजी जैसे वाहन निर्माताओं के साथ किए हैं।

देश का ऑटो सेक्टर अमेरिकी वाहन निर्माताओं के साथ बेहद इंटीग्रेटेड है। ओंटारियो और मिशिगन और ओहियो जैसे प्रमुख अमेरिकी विनिर्माण राज्यों के बीच सीमा पार पार्ट्स और तैयार हुईं कारों और ट्रकों का आसानी से प्रवाह होता है।
विज्ञापन

कनाडा के ऑटो बाजार में चीनी कारखानों की हिस्सेदारी बहुत कम है। लेकिन देश में हाल ही में शंघाई में निर्मित चीनी में बनीं टेस्ला इंक. मॉडल के आयात में उछाल देखा गया है।

पिछले साल वैंकूवर बंदरगाह पर चीन से आने वाली कारों की संख्या पांच गुना से ज्यादा बढ़कर लगभग 44,400 हो गई। जब एलन मस्क की ऑटोमेकर ने वहां से मॉडल Y वाहनों की शिपिंग शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें