फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD: बीवाईडी की नई ब्लेड बैटरी ईवी चार्जिंग में बड़ा बदलाव ला सकती है? 5 मिनट में 70% चार्जिंग का दावा

Fri, 06 Mar 2026 07:17 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BYD ने अपनी सेकंड-जेनरेशन ब्लेड बैटरी और FLASH चार्जिंग सिस्टम पेश किया है, और दावा किया है कि EV पांच मिनट में 10-70% तक चार्ज हो सकती हैं। कंपनी चीन में 20,000 हाई-पावर चार्जिंग स्टेशन बनाने की भी योजना बना रही है।
विज्ञापन
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी ऑटोमेकर BYD (बीवाईडी) ने अपनी दूसरी पीढ़ी की Blade Battery (ब्लेड बैटरी) और एक नए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्पीड और ठंडे मौसम में परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाती है।

बीवाईडी के अनुसार, नई बैटरी तकनीक ईवी को लगभग 5 मिनट में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। वहीं 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 9 मिनट लग सकते हैं। जिसे कंपनी ईवी चार्जिंग स्पीड के लिए एक नया मानक बता रही है।

विज्ञापन

ठंडे मौसम में चार्जिंग कितनी बेहतर होगी?
नई ब्लेड बैटरी को कम तापमान में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी डिजाइन किया गया है।
BYD का कहना है कि यह बैटरी -30°C जैसे बेहद ठंडे तापमान में भी 20 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। और इसमें सामान्य तापमान की तुलना में केवल लगभग तीन मिनट अधिक समय लगेगा।

इस बैटरी में क्या नई तकनीक इस्तेमाल हुई है?
दूसरी पीढ़ी की ब्लेड बैटरी करीब छह साल के रिसर्च और डेवलपमेंट का नतीजा है।
कंपनी के मुताबिक, इसकी ऊर्जा घनत्व (एनर्जी डेंसिटी) पहली पीढ़ी की तुलना में लगभग 5% बढ़ाई गई है, जबकि चार्जिंग प्रदर्शन को काफी बेहतर बनाया गया है।

इसमें एक नया लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। जो तेज चार्जिंग के दौरान बनने वाली गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
BYD के अनुसार, इस बैटरी ने चीन के राष्ट्रीय मानकों से भी अधिक कठोर सुरक्षा परीक्षण पास किए हैं।

किन कारों में मिलेगी यह नई बैटरी?
BYD की यह नई Blade बैटरी कंपनी के आने वाले मॉडलों में इस्तेमाल की जाएगी, जिनमें Denza Z9GT भी शामिल है।

कंपनी का दावा है कि हल्के वाहन ढांचे और नई बैटरी तकनीक के साथ यह कार चीनी टेस्टिंग मानकों के अनुसार लगभग 1,036 किमी तक की ड्राइविंग रेंज हासिल कर सकती है।

FLASH चार्जिंग सिस्टम क्या है?
नई बैटरी के साथ BYD ने FLASH नाम का हाई-पावर चार्जिंग सिस्टम भी पेश किया है।
यह सिस्टम एक कनेक्टर के जरिए अधिकतम 1,500 kW तक की पावर सपोर्ट कर सकता है।

इन चार्जर्स के साथ इंटीग्रेटेड एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे स्थानीय पावर ग्रिड पर दबाव कम पड़ता है और तेज चार्जिंग संभव हो पाती है।

विज्ञापन

क्या BYD बड़ा चार्जिंग नेटवर्क बनाने की योजना बना रही है?
BYD ने चीन में बड़े स्तर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की योजना भी साझा की है। कंपनी का लक्ष्य पूरे देश में लगभग 20,000 FLASH चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है।

इसके अलावा, 2026 के अंत तक इस नेटवर्क को वैश्विक स्तर पर भी विस्तार देने की योजना है।

इन स्टेशनों में T-शेप पुली केबल डिजाइन दिया जाएगा, जिससे चार्जिंग कनेक्टर को संभालना आसान होगा और केबल जमीन पर नहीं घिसेगी।

कंपनी का कहना है कि ये स्टेशन सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिले और तेज चार्जिंग सुविधाएं ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें