फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD Price Hike: 1 मई से BYD की इलेक्ट्रिक कारें होने जा रही हैं महंगी, तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

Thu, 16 Apr 2026 05:13 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BYD Price Hike India: BYD इंडिया 1 मई 2026 से अपनी सभी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 3% तक का इजाफा करने जा रही है। इसके चलते कारों के दाम 50 हजार रुपये से लेकर 1.7 लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
BYD Sealion 7 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : BYD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नई ईवी (इलेक्ट्रिक कार) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। BYD ने एलान किया है कि 1 मई 2026 से उसकी सभी कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी की कारें कितनी महंगी होंगी और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है।

कितनी बढ़ेगी कीमत?

अगर हम कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी की बात करें तो BYD अपनी कारों के दाम में 2 से 3 प्रतिशत तक का इजाफा करने जा रही है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि इस बदलाव के बाद कंपनी के शुरुआती मॉडल्स लगभग 50 हजार रुपये तक महंगे हो जाएंगे। वहीं, अगर आप BYD के प्रीमियम या टॉप मॉडल्स खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको लगभग 1.7 लाख रुपये तक की अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ सकती है।

आखिर क्यों महंगी हो रही हैं BYD की कारें?

इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया के 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में चल रहा विवाद है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संकट ने ग्लोबल व्यापार पर काफी बुरा असर डाला है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी बनाने के लिए सिंथेटिक ग्रेफाइट और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल की जरूरत होती है और मौजूदा विवाद के कारण इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। 

विज्ञापन


चूंकि BYD एक शुद्ध ईवी ब्रांड है, इसलिए कच्चे माल के महंगे होने का सीधा असर कंपनी की निर्माण लागत पर पड़ा है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आई इन रुकावटों के चलते कारों और उनके पार्ट्स को इम्पोर्ट करने का शिपिंग यानी ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर अब कारों की बढ़ी हुई कीमतों के रूप में देखने को मिलेगा।

भारत में BYD के मौजूदा मॉडल्स

अगर हम भारत में BYD के पोर्टफोलियो की बात करें तो फिलहाल भारतीय बाजार में कंपनी की चार शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार BYD Atto 3, BYD eMax 7, BYD Seal और BYD Sealion 7 जैसी बेहतरीन कारों में से अपने लिए एक शानदार विकल्प चुन सकते हैं।

सिर्फ BYD ही नहीं, बाकी कंपनियां भी बढ़ा रहीं दाम

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर परेशान है। BYD के अलावा ह्यूंदै भी इस मई से अपनी कारों की कीमत 1% तक बढ़ा रही है। इससे पहले टाटा मोटर्स, JSW MG, ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी कंपनियां भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें