फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Android Auto: अपनी ड्राइविंग को बनाना चाहते हैं आसान और सुरक्षित? एंड्रॉयड ऑटो के ये फीचर्स आज ही कर लें ऑन

Thu, 16 Apr 2026 04:13 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Android Auto features: अक्सर लंबी ड्राइविंग के दौरान हम कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में लगा एंड्रॉयड ऑटो आपकी यात्रा को न सिर्फ आसान, बल्कि काफी सुरक्षित भी बना सकता है? अगर आप भी हर बार फोन को कनेक्ट करने या ड्राइविंग के दौरान नोटिफिकेशन से परेशान होते हैं, तो ये सीक्रेट फीचर्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Car Driving - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Android Auto tips and tricks: एंड्रॉयड ऑटो के पास ऐसे कई फीचर्स हैं जो ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। आप इसे ऑटो-स्टार्ट पर सेट कर सकते हैं, बिना टच किए वॉइस कमांड दे सकते हैं, और लंबी यात्राओं के लिए ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये छोटी सेटिंग्स आपकी ड्राइविंग को बिना ध्यान भटकाए और भी स्मार्ट बना सकती है।
विज्ञापन


How to use Android Auto efficiently: ये फीचर्स बदल देंगे आपका ड्राइविंग एक्सपीरियंस:

ऑटो-कनेक्ट 
बार-बार फोन को केबल से जोड़ना या ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाकर कनेक्ट करना वाकई ध्यान भटकाने वाला होता है। अपनी फोन की एंड्रॉयड ऑटो सेटिंग्स में जाएं और स्टार्ट एंड्रॉइड ऑटो ऑटोमेटकली को ऑलवेज पर सेट कर दें। अब जैसे ही आप कार स्टार्ट करेंगे, आपका पसंदीदा म्यूजिक और मैप्स स्क्रीन पर खुद-ब-खुद आ जाएंगे। फोन को जेब से निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोटिफिकेशंस की नो डिस्टर्ब सेटिंग
गाड़ी चलाते समय बार-बार मैसेज की टिंग-टिंग आवाज आपका ध्यान भटका सकती है। इससे बचने के लिए आप नोटिफिकेशंस को ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर Show message notifications और Show group conversations को बंद कर दें। आप सड़क पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और आपका सफर सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


नाइट मोड से आंखों को दें राहत
रात के अंधेरे में स्क्रीन की तेज रोशनी आंखों में चुभती है, जो ड्राइविंग के लिए खतरनाक हो सकती है। मैप्स सेटिंग्स में जाकर डे या नाइट मोड को नाइट पर सेट कर लें। इससे स्क्रीन डार्क मोड में चली जाएगी और आपकी आंखों पर दबाव कम पड़ेगा।

इंटरनेट जाए, पर सफर न रुके
हाईवे पर अक्सर मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाता है, जिससे गूगल मैप्स और ऑनलाइन गाने बंद हो जाते हैं। ट्रिप शुरू करने से पहले गूगल मैप्स पर अपने रूट का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें और अपने पसंदीदा गानों को भी ऑफलाइन सेव कर लें। अब नेटवर्क हो या न हो, आपकी यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

हे गूगल का कमाल
गाड़ी चलाते समय स्क्रीन को बार-बार छूना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। एंड्रॉयड ऑटो में हे गूगल डिटेक्शन ऑन रखें। इसके बाद आपको स्क्रीन छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस बोलें, हे गूगल घर के लिए रास्ता दिखाओ या हे गूगल कोई सा गाना चलाओ। सब कुछ आपकी आवाज के इशारे पर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें