इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा लग्जरी, बेहतर प्रदर्शन और प्रीमियम सुविधाएं चाहने वाले कार लवर्स के लिए भारतीय बाजार में एक नया और शानदार विकल्प आने वाला है। बीवाईडी 13 नवंबर 2026 को अपना लग्जरी कार ब्रांड डेंजा (Denza) भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह नया ब्रांड कंपनी की उन गाड़ियों से ऊपर होगा, जिन्हें बीवाईडी पहले से ही भारत में बेच रही है।
डेंजा डी9: क्या मिलेगा इसमें खास?
किन कारों को देगी टक्कर?
अगर डेंजा डी9 भारत में इसी संभावित कीमत के साथ आती है, तो इसका मुकाबला टोयोटा वेलफायर और एमजी एम9 जैसी लग्जरी एमपीवी से हो सकता है। इस सेगमेंट में जगह, बैठने का आराम और प्रीमियम सुविधाएं ग्राहकों के फैसले में अहम भूमिका निभाती हैं।
डेंजा Z9 GT: चार दरवाजों वाली दमदार इलेक्ट्रिक कार
अगर डेंजा Z9 GT की बात करें तो यह उन लोगों का ध्यान खींच सकती है, जो लग्जरी के साथ तेज रफ्तार और अलग डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। यह चार-दरवाजों वाले शूटिंग ब्रेक डिजाइन के साथ आती है। इसका लुक पारंपरिक सेडान से अलग है और इसे प्रदर्शन-केंद्रित लग्जरी EV के तौर पर पेश किया जाता है। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
1,156hp तक की पावर और ट्राई-मोटर सेटअप