मारुति इग्निस
- फोटो : Maruti Suzuki
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी मार्च महीने में इस हैचबैक पर 54 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैशबैक, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
इग्निस के ऑटोमैटिक वैरिएंट पर कंपनी 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.82 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.14 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत