दोपहिया पर लागू हो सकता है बीएस 7
- फोटो : amarujala.com
देश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की तैयारी अब दोपहिया सेगमेंट तक पहुंचने वाली है। कारों के लिए बीएस-7 उत्सर्जन मानकों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद केंद्र सरकार अब बाइक और स्कूटर को भी इन नियमों के दायरे में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 23 नवंबर को वाहन निर्माताओं और दूसरे संबंधित पक्षों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए उत्सर्जन मानकों को लागू करने के तरीके और समयसीमा पर चर्चा होगी। हालांकि, सरकार की कोशिश है कि नए नियम ऑटो इंडस्ट्री पर जल्दबाजी में न थोपे जाएं, बल्कि सभी पक्षों की सहमति से आगे बढ़ा जाए।
दोपहिया वाहनों में भी जल्द लागू होंगे बीएस-7 मानक
- वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार दोपहिया वाहनों के उत्सर्जन मानकों को भी सख्त करने की तैयारी में है। चार पहिया वाहनों के लिए बीएस-7 मानकों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब सरकार दोपहिया वाहनों को भी इसके दायरे में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस पर चर्चा के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 23 नवंबर को वाहन निर्माताओं और अन्य संबंधित पक्षों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
- मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य किसी भी नए नियम की जल्दबाजी में थोपने के बजाय ऑटो इंडस्ट्री और स्टेकहोल्डर्स की आपसी सहमति से आगे बढ़ाना है, ताकि नीति को लागू करने में किसी व्यावहारिक परेशानी का सामना न करना पड़े और इसे तय समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जा सके।
अमर उजाला ने पहले ही दिए थे संकेत
दोपहिया वाहनों को BS-7 मानकों के दायरे में लाने की तैयारी के संकेत अमर उजाला ने अपनी 12 अक्तूबर की रिपोर्ट में ही दे दिए थे। अब मंत्रालय की ओर से 23 नवंबर को बुलाई गई बैठक इस दिशा में आगे बढ़ते कदम के तौर पर देखी जा रही है।
आगे क्या होगा?
23 नवंबर की बैठक में होने वाली चर्चा से यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोपहिया वाहनों के लिए BS-7 मानकों को किस तरह लागू किया जा सकता है और इसके लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी।