फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस 6 Vespa Elegante 149 के फीचर्स से उठा पर्दा, जल्द होगा लॉन्च, जानिए डिटेल्स

Sat, 09 May 2020 09:51 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vespa
विज्ञापन
दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी अपना BS6 Vespa Elegante 149 स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने अपने सभी 150 सीसी इंजनों को 149 सीसी का कर दिया है। Vespa Elegante में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो फ्यूल इंजन के साथ आता है। बता दें कि अब स्कूटर का इंश्योरेंस रेट उन मॉडल्स से कम हो जाएगा जिनमें 150 सीसी या इससे अधिक सीसी का इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन

 

इसका इंजन 10.3 बीएचपी की पावर 7,600 आरपीएम पर जनरेट करेगा, जिससे राइडर को 10.6 एनएम का पीक टॉर्क 5,500 आरपीएम पर मिलेगा। वहीं पिछली BS4 Vespa Elegante में 10 बीएचपी और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेत करता था। नए मॉडल में जहां टॉर्क 0.3 एनएम घटा है, वहीं पीक पावर 0.3 बीएचपी बढ़ गई है। अब यह कंपनी की वेस्पा रेंज में सबसे टॉप-स्पेसिफिकेशंस वाला वेरियंट बन गया है। 
 

इस नए स्कूटर में इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर एनालॉग पार्ट भी देखने को मिलेगा। इसमें क्रोम और लेदर के बने हुए स्प्लिट सीट के साथ क्लासिक सिंगल साइडेड सस्पेंशन सेटअप फ्रंट में दिया गया है। नए स्कूटर में  200 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक और 140 एमएम रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में एलईडी हेडलैंप के अलावा स्कूटर के रियर में सिंगल ऑफ-सीट शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है।
विज्ञापन

इस स्कूटर की कीमत अब तक अनाउंस नहीं की गई है। बात करें डिजाइन और लुक्स की तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी दो पहिया निर्माता कंपनी Piaggio की ओर से जारी की गई है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें