फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू Z4 बेस्ड बोवेनसीपेन स्पाइडर पेश: सिर्फ 99 लोग ही बन सकेंगे मालिक, क्या भारत आएगी 435HP वाली कार?

Thu, 17 Sep 2026 01:09 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मशहूर स्पेशलिस्ट ट्यूनर बोवेनसीपेन ने BMW Z4 M40i पर आधारित अपनी बेहद खास और सीमित रोडस्टार कार बोवेनसीपेन स्पाइडर पेश कर दिया है। 435 हॉर्सपावर की ताकत और 580 न्यूटन-मीटर टॉर्क वाली यह सुपर-एक्सक्लूसिव कार महज 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, लेकिन दुनिया भर में इसके केवल कुछ ही हैंड-बिल्ट मॉडल्स बनाए जाएंगे। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खासियत के बारे में...
 
विज्ञापन
बोवेनसीपेन स्पाइडर - फोटो : bovensiepen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोवेनसीपेन ने अपनी नई लिमिटेड-एडिशन रोडस्टर स्पाइडर को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कार मूल रूप से BMW Z4 M40i का एक हैवी मॉडिफाइड वर्जन है। दुनिया भर में इसके सिर्फ 99 हैंड-बिल्ट मॉडल्स ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कंपनी का भारत में कोई डीलर नेटवर्क या इंपोर्ट पाथवे यानी आयात का जरिया नहीं है। जिसके चलते यह कार भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसके बावजूद, एक पॉपुलर और स्थापित कार प्लेटफॉर्म को मॉडिफाई करके कितना ताकतवर बनाया जा सकता है, यह कार उसकी एक बेहतरीन इंजीनियरिंग मिसाल मानी जा रही है।

इंजन और परफॉर्मेंस: 95 HP ज्यादा पावर का जंप
बोवेनसीपेन स्पाइडर में BMW Z4 M40i वाला ही 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड B58 स्ट्रेट-सिक्स इंजन इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ट्यूनर ने इसके इनटेक में एक अतिरिक्त रैम-एयर चैनल  जोड़ा है और एग्जॉस्ट सिस्टम के फ्लो को पूरी तरह रिवाइज किया है।
  • पावर आउटपुट: स्टैंडर्ड Z4 M40i के 340 एचपी और 500 Nm के मुकाबले, स्पाइडर में 435 हॉर्सपावर और 580 न्यूटन-मीटर टॉर्क मिलता है। यानी इसमें सीधे 95 HP पावर और 80 Nm टॉर्क की बढ़ोतरी हुई है।
  • ट्रांसमिशन: पावर ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो रियर व्हील्स को पावर भेजता है।
  • एक्सेलेरेशन और टॉप स्पीड: यह कार सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी स्टैंडर्ड टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।
ऑप्शनल परफॉर्मेंस पैकेज
विज्ञापन

अगर खरीददार इसका परफॉर्मेंस पैकेज चुनते हैं, तो इसकी टॉप स्पीड बढ़कर 295 किमी प्रति घंटा हो जाती है। इस पैकेज में बड़े कूलिंग फिन्स के साथ मिल्ड एल्युमिनियम रियर डिफरेंशियल कवर, अंडरबॉडी वी-ब्रेस, रिवाइज्ड डैम्पर्स और लंबे रियर ऑक्सिलरी स्प्रिंग्स शामिल किए गए हैं।

डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव
  • कार लवर्स को स्पाइडर का एक्सटीरियर डिजाइन काफी आकर्षित कर सकता है। जो कि मशहूर कार डिजाइनर फ्रैंक स्टीफेंसर के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिन्होंने बोवेनसीपेन (Bovensiepen) की पिछली 05 GT कार पर भी काम किया था।
  • इस कार का एक्सटीरियर बेहद आक्रामक और स्पोर्टी नजर आता है। इसमें ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट स्प्लिटर, रियर डिफ्यूजर, नए फ्रंट-फेंडर वेंट्स और साइड स्कर्ट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार को सड़क पर शानदार प्रेजेंस देने के लिए 20-इंच के प्रीमियम फोर्ज्ड व्हील्स भी शामिल किए गए हैं।
लक्जरी और कस्टमाइज्ड इंटीरियर
साथ ही इसका इंटीरियर भी काफी शानदार हैं। केबिन के अंदर वर्नास्का लेदर, अल्कांतारा सीट पैनल्स और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। ग्राहक चाहें तो कंपनी की इन-हाउस सैडलरी के जरिए ऑप्शनल लेदर डैशबोर्ड और पर्सनलाइज्ड एम्ब्रॉयडरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलावा, कार की एक्सक्लूसिविटी को दर्शाने के लिए केबिन में नंबर वाली खास प्रोडक्शन प्लाक भी लगाई गई है।

क्या इसे बनाता है खास?
  • बोवेनसीपेन स्पाइडर को बेहद एक्सक्लूसिव रखा गया है और इसकी दुनिया भर में केवल 99 हैंड-बिल्ट यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी।
  • रंगों का आवंटन: इन 99 कारों में रंगों का बंटवारा भी बेहद अनोखा है। सैफायर ब्लैक में केवल 40 यूनिट्स बनेंगी, जबकि फ्रोजन ग्रे II (Frozen Gray II) में महज 5 पांच यूनिट्स बनाई जाएंगी। यानी पेंट ऑप्शन के मामले में भी यह बेहद दुर्लभ होगी।
  • कीमत की बात करें तों यह करीब 1,15,500 यूरो (लगभग ₹1.27 करोड़) रखी गई है। कार के ऑर्डर्स शुरू हो चुके हैं और इसकी पहली डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही (Q1 2027) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें