सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इसके लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं। ईसी3 में क्या खास होगा। आइए जानते हैं।
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से देश में पहली इलेक्ट्रिक कार ईसी3 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी आधिकारिक बुकिंग को शुरू कर दिया है। इस कार में क्या खूबियां हैं। इसकी बैटरी कितनी दमदार है, इससे कितनी रेंज मिलेगी और इसकी कीमत क्या हो सकती है। हम इन सबकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
शुरु हुई बुकिंग
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार ईसी3 के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नजदीकी डीलरशिप के जरिए इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक सी3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन मिलेगी जो वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 35 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो सिट्रॉएन एप के जरिए उपयोग किए जा सकते हैं। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और स्टैंडर्ड के तौर पर दो मोड्स मिलेंगे। कार को चार मोनोटोन और नौ ड्यूलटोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इंटीरियर में भी ऑरेंज और ग्रे रंग में किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।
सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में पहली बार इलेक्ट्रिक कार को लाया जा रहा है। इसमें कंपनी की ओर से 29.2 किलोवॉट की बैटरी को दिया जाएगा। बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी वाली लिथियम आयन बैटरी होगी जो नेचुरल एयर कूल्ड होगी। बैटरी को 15 एम्पीयर के प्लग से 10-100 फीसदी चार्ज करने में 10.30 घंटे का समय लगेगा जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे सिर्फ 57 मिनट में 10 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकेगा।
ईसी3 में कंपनी की ओर से परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियर मोटर दी जाएगी जिससे कार को 57 पीएस की पावर और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस मोटर के जरिए कार को अधिकतम 107 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकेगा। वहीं कार जीरो से 60 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकेंड में हासिल कर पाएगी।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ब्रोशर के मुताबिक कार को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन वैरिएंट्स में लाइव और फील के नाम से दो वैरिएंट होंगे।
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सिट्रॉएन की ईसी3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत नौ से 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13 लाख रुपये तक हो सकती है।