फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW X1 sDrive18i M Sport: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया नया वैरिएंट, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत

Thu, 04 May 2023 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BMW X1 sDrive18i M Sport SUV - फोटो : BMW
विज्ञापन
लग्जरी जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में X1 sDrive18i M Sport SUV लॉन्च कर दी है। BMW X1 sDrive18i M Sport की एक्स-शोरूम कीमत 49 लाख रुपये तय की गई है। BMW X1 SUV ब्रांड के व्हीकल लाइनअप में एक लोकप्रिय एंट्री-लेवल मॉडल रही है। कंपनी ने एक्स1 रेंज में पहले से ही लोकप्रिय एम स्पोर्ट लाइनअप में एक पेट्रोल वैरिएंट को शामिल किया है। X1 sDrive18i M स्पोर्ट कई नए जमाने के फीचर्स वाली केबिन के साथ एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस का दावा करता है।
विज्ञापन


बुकिंग और डिलीवरी
BMW X1 sDrive18i M Sport एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कार की बुकिंग अधिकृत बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन की जा सकती है। लेटेस्ट X1 sDrive18i M Sport SUV की डिलीवरी जून 2023 में शुरू होगी। इस कार का स्थानीय रूप से बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई में उत्पादन किया जाएगा। 

लुक और डिजाइन
सड़क पर शानदार मौजूदगी और बॉडी स्टाइल के मामले में BMW X1 sDrive18i M Sport अपने पिछले मॉडल से बड़ी है। इसके एक्सटीरियर प्रोफाइल को इसके प्रमुख किडनी ग्रिल और स्लिम एलईडी हेडलाइट्स द्वारा हाइलाइट किया गया है। हाई बीम असिस्टेंट और रियर एलईडी टेललाइट्स के साथ ये एडाप्टिव एलईडी हेडलाइट्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। स्क्वायर व्हील आर्च के साथ एसयूवी का साइड प्रोफाइल काफी मजबूत दिखता है और टॉप पर रूफ रेल्स के साथ एक लम्बी छत है।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी कंपनी के हाई-परफॉर्मेंस मोटरस्पोर्ट जीन से प्रेरित है। ऑल-न्यू एम स्पोर्ट वैरिएंट एम-स्पेसिफिक फ्रंट और रियर बंपर, एक्सक्लूसिव एम लोगो इंस्क्रिप्शन, एम लेदर स्टीयरिंग व्हील, एम एलॉय व्हील और स्पोर्टी इंटीरियर सहित कई फीचर्स के साथ आता है। आगे और पीछे के बंपर पैनल में एम-स्पेसिफिक डिजाइन है और ब्लैक हाई-ग्लॉस इंसर्ट्स के साथ व्हीकल कलर में आते हैं। मॉडल में डबल-स्पोक स्टाइल में 18-इंच एलमाइट-अलॉय व्हील हैं।

नए फीचर्स
कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा एसयूवी में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। जैसे बीएमडब्ल्यू कनेक्टेड ड्राइव के साथ बीएमडब्ल्यू कर्व्ड डिस्प्ले, हाई बीम असिस्टेंट के साथ अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, एक्टिव सीट्स, डिजिटल की प्लस के साथ कम्फर्ट एक्सेस, हरमन कार्डन हाई-फाई सिस्टम और रिवर्सिंग असिस्टेंट।

इंजन पावर और स्पीड
एम लाइवरी और कुछ फीचर अपडेट के अलावा यह रेगुलर एक्स1 पेट्रोल के जैसी ही है। इसमें 1.5 लीटर 3-सिल टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 134 बीएचपी और 230 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, इसलिए पावर आउटपुट में बदलाव नहीं हुआ है। कार के 0 से 100 किमी प्रति घंटे की टाइमिंग में भी बदलाव नहीं हुआ है। रेगुलर पेट्रोल वर्जन और एम स्पोर्ट वर्जन दोनों 9.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। जो बदल गया है वह गियरबॉक्स है, एम स्पोर्ट वर्जन को एक्स1 के रेगुलर पेट्रोल वर्जन में पेश किए गए 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक की जगह 7-स्पीड ड्यूल क्लच सेटअप मिलता है। X1 sDrive18i xLine पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 45,90,000 रुपये है और ऑल-न्यू BMW X1 sDrive18i M Sport (पेट्रोल) की एक्स-शोरूम कीमत 48,90,000 रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें