फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW X1 LWB: लंबे व्हीलबेस के साथ आई नई BMW X1 LWB, रियर सीट्स पर मिलेगा पहले से ज्यादा कम्फर्ट; क्या है खास?

Fri, 21 Aug 2026 01:43 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW X1 LWBBMW: आखिरकार लग्जरी कार प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में अपनी नई BMW X1 LWB को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस नए मॉडल में खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लेगरूम, नी-रूम और ओवरऑल केबिन स्पेस को बढ़ाया गया है। लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में लंबे व्हीलबेस वाले इस नए वेरिएंट में कौन-कौन से खास और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं? आइए जानते हैं इस नई लग्जरी एसयूवी की पूरी डिटेल विस्तार से।
 
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू X1 LWB लॉन्च - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW X1 LWB Launch: लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी का नया लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल बीएमडब्ल्यू X1 LWB आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 49.90 लाख रखी गई है।
विज्ञापन

कंपनी ने इस नए वर्जन को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो नियमित रूप से अपनी कार की पिछली सीट पर परिवार के सदस्यों या अन्य यात्रियों के साथ सफर करते हैं। स्टैंडर्ड X1 के मुकाबले इसका व्हीलबेस काफी बढ़ा दिया गया है, जिससे रियर केबिन में ज्यादा जगह और आराम मिलता है।

क्या हुए बदलाव?
  • इस नए कार मॉडल में व्हीलबेस 108mm लंबा हुआ है। BMW X1 LWB का व्हीलबेस 2,800 मिमी है, जबकि स्टैंडर्ड X1 का व्हीलबेस 2,692 मिमी है। यानी नई LWB में 108 मिमी ज्यादा व्हीलबेस मिलता है।
  • इसका सीधा फायदा दूसरी पंक्ति में बैठने वाले यात्रियों को मिलता है। कंपनी के अनुसार, रियर सीट पर नी-रूम 109 मिमी बढ़ गया है। नई SUV की लंबाई 4,616 मिमी, ऊंचाई 1,641 मिमी और चौड़ाई 2,104 मिमी है।
विज्ञापन


पीछे बैठने वालों के लिए बड़ा बदलाव
  • बीएमडब्ल्यू ने अतिरिक्त व्हीलबेस का इस्तेमाल केवल कार को लंबा दिखाने के लिए नहीं किया है। यहां पर कंपनी ने दूसरी पंक्ति के कंफर्ट पर भी अच्छा ध्यान दिया है। जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • रियर सीट में लंबा कुशन और सॉफ्ट फोम दिया गया है। इसके अलावा रियर केबिन के आसपास भी ज्यादा जगह मिलती है। बीएमडब्ल्यू ने इंटीरियर को ऊंचा और चौड़ा रखने पर भी जोर दिया है।
  • SUV में बड़ा ग्लास रूफ, चौड़ी रियर कॉर्नर विंडो और चौड़े डोर ओपनिंग मिलते हैं। इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अंदर आना-जाना भी आसान हो सकता है।
  • हालांकि स्पेस के मामले में सिर्फ पैसेंजर केबिन ही नहीं, बूट भी उपयोगी है। BMW X1 LWB में 540 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अगर रियर सीटों को फोल्ड कर दिया जाए तो लगेज स्पेस बढ़कर 1,700 लीटर तक हो जाता है। यानी परिवार के साथ यात्रा के दौरान ज्यादा सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
156hp का टर्बो-पेट्रोल इंजन
  • बीएमडब्ल्यू X1 LWB में 156hp की अधिकतम पावर और 230Nm का पीक टॉर्क देने वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • इसका अधिकतम टॉर्क 1,500rpm से 4,600rpm के बीच उपलब्ध रहता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
  • यानी नई X1 LWB में कंपनी ने बड़े केबिन और ज्यादा रियर स्पेस के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का विकल्प भी दिया है।



और कहां हुए बदलाव?
  • इसके अलावा लंबे व्हीलबेस के साथ बीएमडब्ल्यू ने SUV के सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किए हैं।
  • कंपनी के प्रोडक्ट ब्रीफिंग के अनुसार, इसमें रिवाइज्ड एंटी-रोल बार माउंट्स और बढ़ा हुआ कास्टर ट्रैवल दिया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य राइड कंफर्ट, डायरेक्शनल स्टेबिलिटी और स्टीयरिंग फीडबैक को बेहतर करना है।

बाहर से भी मिलते हैं प्रीमियम बदलाव
  • केवल बंदर ही नहीं, कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में भी बदलाव किया है। बीएमडब्ल्यू X1 LWB को कंपनी के परिचित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें एल्युमिनियम सैटिन फिनिश वाली BMW किडनी ग्रिल दी गई है।
  • इसके साथ एडेप्टिव LED हेडलाइट्स और 18-इंच M अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो SUV को प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं।



केबिन में BMW OS 9 और कर्व्ड डिस्प्ले
  • इंटीरियर की बात करें तो इसमें बीएमडब्ल्यू OS 9 के साथ वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके अलावा फीचर्स की सूची में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, M लेदर स्टीयरिंग व्हील और Harman Kardon साउंड सिस्टम शामिल हैं।
  • बीएमडब्ल्यू OS 9 के साथ कनेक्टेडड्राइव, इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट, माई मोड्स, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन और रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन

12-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम
और अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं, तो यह आपकी यात्रा को काफी बेहतरीन बना सकात है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए X1 LWB में Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें 12 स्पीकर्स और 205W आउटपुट मिलता है।



कितनी सुरक्षित है नई बीएमडब्ल्यू
  • सेफ्टी के मामले में BMW X1 LWB में इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में आठ एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स मिलते हैं। इनमें फ्रंट कोलिजन वार्निंग, ब्रेकिंग इंटरवेंशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, पैदल यात्री और साइकिल चालक वार्निंग, रियर-एंड वार्निंग,
  • डायनेमिक क्रूज कंट्रोल और ब्रेकिंग फंक्शन शामिल हैं।
  • साथ ही एसयूवी में पार्किंग असिस्टेंट प्लसभी दिया गया है। इसमें ऑल-राउंड कैमरे मिलते हैं। 
  • इसके साथ रिवर्सिंग असिस्टेंट भी है, जो 50 मीटर तक की रिवर्सिंग दूरी को सपोर्ट करता है। इससे तंग जगहों पर कार को पार्क और बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें