फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMT Cars: बार-बार क्लच बदलने से चाहिए मुक्ति? तो अब शहर में ड्राइविंग होगी आसान, देखें बजट में ऑटोमैटिक कारें

Fri, 21 Aug 2026 12:17 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AMT Cars Under 7 Lakh: अगर आप रोजाना ट्रैफिक और तंग रास्तों से परेशान हैं और बार-बार क्लच गियर बदलने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन आपको लगता है कि ऑटोमैटिक कारें बहुत महंगी आती हैं, तो यहां जानिए सात लाख से कम में बेहतरीन एएमटी कारों के बारे में, जो आपके इस समस्या को दूर सकती हैं।
 
विज्ञापन
किफायती ऑटोमैटिक कारें - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Automatic Cars Under 7 Lakh: सात लाख से कम कीमत में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई एएमटी कारें बाजार में मौजूद हैं। इनमें कॉम्पैक्ट हैचबैक से लेकर एसयूवी डिजाइन वाली कार तक सब शामिल हैं। इस लेख में चार ऐसी कारों के बारे में बताया गया है, जो कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी के हिसाब से आपके उम्मीद पर खरी उतर सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन


मारुति अल्टो K10 AGS: छोटी कार, शानदार माइलेज

  • मारुति अल्टो K10 AGS की कीमत लगभग 4.95 लाख से शुरू होती है। इसका कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में कार चलाना आसान बनाता है।
  • केबिन में बेसिक लेकिन आरामदायक इंटीरियर के साथ 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन, 4-स्पीकर और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
  • इसमें 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एजीएस गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज करीब 24.9 किमी प्रति लीटर बताया गया है।


टाटा टियागो AMT: फीचर्स और सेफ्टी का संतुलन

  • टाटा टियागो एएमटी की शुरुआती कीमत लगभग 5.65 लाख है। इसका मजबूत और शार्प डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।
  • केबिन में 7-इंच हरमन टचस्क्रीन, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के मामले में इसमें 4-स्टार GNCAP रेटिंग, डुअल एयरबैग, ABS और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है।
  • कार में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। AMT के साथ इसका सिटी माइलेज करीब 19.5 से 20 किमी प्रति लीटर बताया गया है।

विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रांड i10 Nios AMT: प्रीमियम केबिन और स्मूथ ड्राइव

  • ह्यूंदै ग्रांड i10 Nios एएमटी की कीमत करीब 6.35 लाख से शुरू होती है। इसका स्पोर्टी और यूरोपियन डिजाइन इसे शहर के लिए आकर्षक बनाता है।
  • इसके केबिन में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ESC, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है।
  • इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है। एएमटी के साथ यह करीब 20.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।


निसान मैग्नाइट EZ-शिफ्ट: SUV लुक के साथ एएमटी

  • अगर आपको हैचबैक के बजाय SUV जैसा डिजाइन चाहिए, तो निसान मैग्नाइट EZ-शिफ्ट एक विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹6.60 लाख है।
  • इसका एग्रेसिव SUV डिजाइन, 205 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और LED हेडलैंप्स इसे सड़क पर मजबूत प्रेजेंस देते हैं।
  • केबिन में 336-लीटर बूट स्पेस, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले, डिजिटल TFT क्लस्टर और रियर AC वेंट्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और डुअल एयरबैग दिए गए हैं।
  • इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। 5-स्पीड AMT के साथ इसका माइलेज करीब 19.7 किमी/लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें