जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) की दोपहिया वाहन बनाने वाली इकाई BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) ने देश में अपनी ऑल-न्यू BMW R 18 क्लासिक मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक को BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) डीलर नेटवर्क के जरिए ऑर्डर किया जा सकता है। इस बाइक को कंपलीट बिल्ट यूनिट (सीबीयू) (पूरी तरह से बनी हुई इकाई) के रूप में भारत में आयात कर बेचा जाएगा। बाइक की डिलीवरी जल्द शुरू होगी।
पिछले साल बीएमडब्ल्यू आर 18 के प्रीमियर के बाद, बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने अब अपने नए क्रूजर सेगमेंट के दूसरे प्रॉडक्ट को पेश किया है: द 18 क्लासिक। ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक एक नॉस्टैलिक टूअरिंग बाइक है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक देश में टूअरिंग क्रूजर मॉडल की शुरुआत है।
बेहद पावरफुल इंजन
इस बाइक में 1802 सीसी का इंजन दिया गया है, जो आम तौर पर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में मिलता है। यह इंजन 4,750 rpm पर 91 hp का पावर और 3,000 rpm पर 158 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 2,000 से 4,000 rpm के बीच कभी भी 150 Nm का टार्क आसानी से उपलब्ध रहता है। जिससे यह दमदार बाइक आसानी से दौड़ती है।
ब्रेकिंग
इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही इसमें रिवर्स गियर भी दिया गया है। इस बाइक में सिंगल ड्राई क्लच टार्क को ट्रांसमिशन में भेजता है। बाइक के सस्पेंसन की बात करें तो इसमें डबल लूप स्टील ट्यूब फ्रेम दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व्हील्स में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में एंटी होपिंग क्लच और 4-पिस्टन फिक्स्ड कैलीपर भी मिलते हैं।
3 राइडिंग मोड
ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक बाइक में तीन राइडिंग मोड - रेन (Rain), रॉल (Roll) और रॉक (Rock) मिलते हैं। सभी मोड्स में खास फीचर्स मिलते हैं। Rail मोड में बाइक फिसलेगी नहीं, रोड पर जमकर चलेगी। जबकि Roll मोड में बाइक का इंजन ज्यादा ताकत देगा और सड़कों पर आइडियल परफॉर्मेंस देगी। Rock मोड में राइडर को बाइक में ज्यादा पावर का एहसास होगा।
फीचर्स
बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक बाइक अपने शानदार लुक और एडवांस फीचर्स से काफी बेहतरीन बाइक बनती है। इसमें एक बड़ा विंडस्क्रिन, पैसेंजर सीट, सैडल बैग, एलईडी एडिश्नल हेडलाइट्स, 16 इंच का फ्रंट व्हील्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह बाइक काफी जबरदस्त है। इसमें एबीएस, ऑटोमेटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डायनमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल, हिल स्टार्ट सिस्टम, कीलेस इग्निशन, इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
कीमत
ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 24 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी कीमत में जीएसटी को शामिल किया गया है।
बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष (भारत) विक्रम पावा ने कहा, "बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने बीएमडब्ल्यू आर18 के साथ BMW क्रूजर सेगमेंट में एक धमाकेदार शुरुआत की है। भारत में बीएमडब्ल्यू के पहले क्रूजर की सफलता और लोकप्रियता के आधार पर हम अब बीएमडब्ल्यू आर18 क्लासिक को एक आइकॉनिक कैरेक्टर के तौर पर पेश कर रहे हैं।"
वारंटी
ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू आर 18 क्लासिक बाइक के साथ कंपनी 3 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इसके अलावा बाइक साल के 365 दिन 24 घंटे रोड साइड असिस्टेंस पैकेज के साथ उपलब्ध है। बाइक के एसेसरीज और मॉडिफिकेशन के लिए कई विकल्प मिलते हैं। खरीदार अपने मनपसंद तरीके से इस क्रूजर बाइक को मॉडिफाई करवा सकता है।