मोटरसाइकिल के टायर वाहन के सबसे जरूरी हिस्सा होते हैं। यह वाहन का वह हिस्सा होता है जो सीधे जमीन के संपर्क में रहता है। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी गाड़ी की टायर ज्यादा लंबी चले।
बाइक राइडिंग के दीवानों के लंबी दूरी की यात्रा किसी लॉटरी से कम नहीं होती। युवा राइडर्स अक्सर ग्रुप बनाते हैं चल पड़ते हैं रास्ता नापने। राइडिंग के दीवाने सफर में रास्ते को नहीं देखते, क्योंकि उनकी निगाह मंजिल पर होती है। लेकिन बाइक हर तरह के रास्तों पर चल सके इसके लिए सबसे जरूरी है इसके टायर का बेहतर स्थिति में होना।
विज्ञापन
जी हां, मोटरसाइकिल के टायर वाहन के सबसे जरूरी हिस्सा होते हैं। यह वाहन का वह हिस्सा होता है जो सीधे जमीन के संपर्क में रहता है। इसलिए इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि ये अच्छी स्थिति में रहें और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकें। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी गाड़ी की टायर ज्यादा लंबी चले।
BIke Tyre Pressure
- फोटो : For Reference Only
टायर प्रेशर सही रखें
आपके पास जिस कंपनी की बाइक है, उसके निर्देश के मुताबिक दोनों टायरों में हवा का प्रेशर रखना सुनिश्चित करें। हर मोटरसाइकिल के लिए उसके निर्माण के आधार पर अलग-अलग टायर प्रेशर सही होता है। आगे और पीछे के टायर के लिए सटीक PSI (पीएसआई) जानने के लिए अपनी बाइक के यूजर मैनुअल को देखें।
भूमिगत पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
छाया में करें पार्क
अपनी बाइक को छाया में पार्क करें और कभी भी सीधी धूप में खड़ी न रखें। गर्मी रबर को खराब करने की प्रक्रिया को तेज कर देती है और इस तरह टायर के ओवलऑल लाइफ को कम करती है। यदि आपकी बाइक सीधी धूप में खड़ी रहती है, तो समय के साथ आपको टायरों में छोटी-छोटी दरारें भी नजर आ सकती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि बाइक को हमेशा ढक कर रखें, और तुलनात्मक रूप से किसी ठंडी जगह पर खड़ी रहे।
Motorcycle Riding
- फोटो : For Reference Only
गाड़ी आराम से चलाएं
बाइक को तुरंत स्पीड पकड़ाने के लिए तेज एक्सीलरेटेर का इस्तेमाल न करें। इससे पीछे के पहिये तेजी से घूमते हैं और इसकी वजह से टायर के रबर जल्दी घिस जाते हैं। यही बात ब्रेकिंग के लिए भी लागू होती है। ध्यान से और सुरक्षित तरीके से बाइक की सवारी करना सुनिश्चित करें।
Motorcycle Riding
- फोटो : For Reference Only
सड़क पर ध्यान दें
ऑफ-रोड चलाने पर टायर जल्दी खराब हो जाते हैं। जहां तक हो सके, तो तुलनात्मक रूप से बेहतर रखरखाव वाली सड़कों पर सफर करना सुनिश्चित करें।
पहियों की जांच
वाहन के मैनुअल में लिखे गए निर्देशों के हिसाब से एक निश्चित समय के बाद दोनों पहियों की एलाइन्मेंट की जांच कराएं। अगर बाइक के पहियों की एलाइन्मेंट सही नहीं है, तो इससे आपकी बाइक के टायर की उम्र कम हो सकती है।