सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
पेपरवर्क सही होने से खरीदार का भरोसा बढ़ता है और पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसके लिए आपको चाहिए:
- आरसी (रिजस्टर सर्टिफिकेट) - यह दर्शाता है कि बाइक आपके नाम है।
- बीमा (इंश्योरेंस) - वैलिड होना जरूरी है और बाद में खरीदार के नाम पर ट्रांसफर करना होता है।
- पीयूसी सर्टिफिकेट - प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
- सर्विस रिकॉर्ड - इससे बाइक की मेंटेनेंस हिस्ट्री साफ दिखती है।
- एनओसी बैंक से - यदि बाइक लोन पर ली थी, तो यह प्रमाणपत्र जरूरी है।
यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या हैं कार फ्लश डोर हैंडल्स? डिजाइन का नया ट्रेंड, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी
सही कीमत तय करें और खरीदार की पहचान पक्की करें
बाइक की सही कीमत जानने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, पुरानी बाइक बेचने वाले शोरूम और मॉडल की वर्तमान मार्केट वैल्यू चेक करें।
खरीदार मिलने के बाद ये करें
- उसकी पहचान-पत्र जैसे आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी लें।
- कैश लेने से बचें; ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर या डिमांड ड्राफ्ट ही सुरक्षित है।
- जब तक भुगतान आपके खाते में पूरी तरह न आ जाए, चाबियां और बाइक सौंपें नहीं।
यह भी पढ़ें - EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में जबरदस्त उछाल, अक्तूबर में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हैंडओवर का लिखित एग्रीमेंट बनाएं और पुलिस/आरटीओ को सूचित करें
बाइक बेचने के बाद एक लिखित सेल एग्रीमेंट तैयार करें, जिसमें वाहन का नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, बिक्री राशि और तारीख/समय साफ तौर पर लिखा हो। दोनों पक्ष दस्तखत कर लें।
इसके बाद, आरटीओ और लोकल पुलिस स्टेशन को रजिस्टर्ड पोस्ट से बिक्री की जानकारी दे दें। यह कदम आपको भविष्य में किसी भी कानूनी परेशानी से बचाता है।
यह भी पढ़ें - Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प
अगर आप बाइक बेचने से पहले उसे तैयार करें, दस्तावेज जुटाएं, खरीदार की पहचान सत्यापित करें, सुरक्षित पेमेंट लें और RTO में मालिकाना हक़ ट्रांसफर पूरा करें, तो पूरी प्रक्रिया बिना तनाव और बिल्कुल सुरक्षित तरीके से पूरी हो जाएगी। ये पांच सावधानियां आपको धोखाधड़ी, गलत उपयोग और कानूनी दिक्कतों से बचाती हैं, और आपको मानसिक शांति देती हैं।
यह भी पढ़ें - Auto Sector: अमेरिका में महंगी सैलरी के बावजूद नहीं मिल रहे मैकेनिक, फोर्ड सीईओ की चेतावनी, एलन मस्क ने यह कहा
यह भी पढ़ें - FASTag: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के लिए एक ही फास्टैग सिस्टम लागू होगा, एक टैग से होगा पूरा टोल भुगतान
यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान