फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motorcycle Headlight Tips: क्या आपकी बाइक की हेडलाइट भी देती है कम रोशनी? जानें ब्राइटनेस बढ़ाने के आसान तरीके

Thu, 30 Jul 2026 04:45 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike headlight tips: रात में वाहन चलाते समय जो सबसे जरुरी होता है वह है गाड़ी का हेडलाइट, क्योंकि कमजोर हेडलाइट दुर्घटना का कारण बन सकती है। क्या आपकी बाइक की हेडलाइट भी कम रोशनी देती है? जानिए 5 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए अपनी नाइट राइड को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bike headlight brightness: रात में बाइक चलाते समय सबसे ज्यादा भरोसा हेडलाइट की रोशनी पर होता है। यही हमारा रात में चलने का सहारा भी होता है। ऐसे में अगर हेडलाइट ही पर्याप्त रोशनी नहीं देती, तो गड्ढे, मोड़, जानवर या दूसरे वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर बिना ज्यादा खर्च किए हेडलाइट की ब्राइटनेस बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे पांच आसान तरीके, जो आपकी नाइट राइडिंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।
विज्ञापन


रात में अच्छी हेडलाइट क्यों है जरूरी?
  • कमजोर हेडलाइट सिर्फ आपकी विजिबिलिटी ही नहीं घटाती, बल्कि सामने से आने वाले वाहनों को भी आपकी मौजूदगी का सही अंदाजा नहीं लग पाता।
  • बेहतर रोशनी सड़क पर मौजूद गड्ढों, मोड़ों और बाधाओं को पहले से देखने में मदद करती है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।

LED बल्ब से बढ़ाएं रोशनी
  • अगर आपकी बाइक में अभी भी हैलोजन बल्ब लगा है, तो उसे एलईडी बल्ब से बदलना अच्छा विकल्प हो सकता है। LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और ज्यादा रोशनी देते हैं।
  • साथ ही इनकी उम्र भी ज्यादा होती है। हालांकि, एलईडी लगाते समय सही वोल्टेज और फिटिंग का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

हेडलाइट का लेंस हमेशा साफ रखें
  • बाइक पुराने होने के साथ-साथ उसके हेडलाइट के लेंस पर धूल, मिट्टी और पीलापन जम जाता है, जिससे रोशनी कम हो जाती है।
  • लेंस को नियमित रूप से साफ करने और जरूरत पड़ने पर पॉलिश करने से उसकी ट्रांसपेरेंसी वापस लाई जा सकती है।

हेडलाइट का एंगल सही रखें
कई बार हेडलाइट का एंगल गलत होने की वजह से भी रोशन सड़क पर सही तरीके से नहीं पड़ती। बाइक को समतल जगह पर खड़ा करके हेडलाइट की दिशा जांचें और जरूरत के अनुसार उसे एडजस्ट करें।

बैटरी और वायरिंग की जांच करें
कमजोर बैटरी या खराब वायरिंग की वजह से हेडलाइट को पर्याप्त पावर नहीं मिल पाती। बैटरी का वोल्टेज समय-समय पर चेक करें और सभी कनेक्शन को साफ और टाइट रखें।

ऑक्सिलरी लाइट्स का इस्तेमाल करें
अगर आप अक्सर रात में लंबी दूरी तय करते हैं, तो फॉग लैंप या ऑक्सिलरी लाइट्स लगवा सकते हैं। ये सड़क के किनारों और नीचे के हिस्से को बेहतर तरीके से रोशन करती हैं। हालांकि, अतिरिक्त लाइट लगाते समय ट्रैफिक नियमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें