एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक की कई लॉन्च के बाद यामाहा ने भी अपनी
तैयारियां शुरू कर दी हैं। यामाहा अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक की लॉन्चिंग की
तैयारी में है।
ऑटो मोबाइल साइट बाइक देखो की रिपोर्ट के मुताबिक जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा अपनी नई एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक वाईजेडएफ आर250 की लॉन्चिंग की तैयारी में है।
कुछ दिनों पहले ही लॉन्च हुई सीबीआर250 आर को इसका मुख्य प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। भारतीय बाइक बाजार में इकनॉमिक बाइक भले ही लॉन्च न हो रही हो। लेकिन कंपनियां एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक को खूब लॉन्च कर रही हैं।
निंजा, केटीएम ड्यूक, सीबीआर 250आर के बाद यामाहा अपनी नई एंट्री लेवल बाइक पर काम कर रही है। उम्मीद है कि 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
होंडा की सीबीआर 250आर लॉन्च,कीमत डेढ़ लाख
यामाहा ने इसमें स्टाइलिश डिजाइनिंग का इस्तेमाल किया है जो अक्सर अपनी महंगी कंप्लीट स्पोर्ट्स बाइक में करते आएं हैं। इस नई वाईजेड एफआर250 बाइक की बॉडी तो आर 15 पर ही आधारित है लेकिन इसके स्टाइलिश एलिमेंट सीधे इसके बड़े वर्जन आर 1 से लिए हैं।
अभी तक लीक तस्वीरों के आधार पर ये बाइक ट्विन प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ आएगी, साथ ही इसमें एलईडी इंडिकेटर का इस्तेमाल किया गया है।
उम्मीद जताई गई है कि आगामी पल्सर 250 में भी इसी तरह के इंडिकेटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इंजन के मामले में इसमें 250 सीसी इंजन होगा।
जो इसे अधिकतम 25 बीएचपी की ताकत देगा। इसका इंजन सिंगल सिलेंडर होगा। इस नई वाईजेड एफआर250 में 6 गेयर ट्रांसमिशन होंगे। पहली नजर में देखने पर लग रहा है कि कंपनी अपने इस मॉडल के डॉयनेमिक्स में भी बदलाव करेगी।
फिलहाल भारतीय बाजार और बाइक के शौकीनों को इस नई बाइक के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि आर 15 की तरह ये भी लोगों को लुभा पाएगी।