कंपनियों द्वारा अपनी कार वापस लेने जैसा प्रचलन अब दोपहिया वाहनों में भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में यामाहा खामी के चलते अपना रे स्कूटर वापस ले कर रही है।
कंपनी अपने 56 हजार से ज्यादा स्कूटर ग्राहकों से वापस लेगी। कंपनी के मुताबिक स्कूटर के हैंडिल में खराबी आने के कारण ये फैसला लिया गया है। हैंडिल पर वैल्डिंग ठीक से न होना इसका एक कारण बताया जा रहा है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक ये जानकारी नहीं दी है कि किस समय अंतराल के स्कूटरों को वापस लिया जाएगा। कंपनी इस मसले पर ग्राहकों से खुद संपर्क करेगी। ठीक कराने के बाद स्कूटर जल्द वापस किए जाएंगे।
फिलहाल यामाहा का ये फैसला दोपहिया वाहनों में पहला ऐसा कदम है जो किसी तकनीकी खराबी के कारण अपना वाहन ग्राहकों से दोबारा वापस लेगी। अभी तक ये प्रचलन सिर्फ कारों के मामले में ही देखा जा रहा था।