फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहलका मचाएगी यामाहा एफजेड लिमिटेड एडिशन

Fri, 09 Aug 2013 03:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यामाहा फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने के लिए अपनी बाइक एफजेड का नए ग्राफिक्स और स्टाइल के साथ लिमिटेड एडिशन लेकर आ रही है।
विज्ञापन


यामाहा ने इस नए लिमिटेड एडिशन में एफजेड और फ्रेजर को नया फ्रेश लुक देने की कोशिश की है। नया पेंट फिनिश और ग्राफिक्स इसको और स्टाइलिश बनाते हैं।

नई लिमिटेड एडिशन एफजेड और फ्रेजर बाइक बैटल ग्रीन कलर में उपलब्ध होगी। इंजन और तकनीक के मामले में बाइक का वहीं पुराना 153 सीसी इंजन है। जो 14 बीएचपी की पॉवर देता है।

देसी महिंद्रा मोजो देगी विदेशी होंडा, सुजुकी को टक्कर

इस नई बाइक की लॉन्चिंग के समय यामाहा इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग हेड रॉय कुरियन ने बताया कि इस नई बाइक सीरीज को लॉन्च करते वक्त हमें देखना है कि ग्राहक इस पर कैसा रिएक्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तहलका मचाएंगी ट्राइम्फ बाइक्स

हमारा मकसद ग्राहकों को एफजेड सीरीज में नए स्टाइलिश कलर और वैरिएंट उपलब्ध कराना है। हमें उम्मीद है कि युवाओं को ये नए बदलाव पसंद आएंगे।

एफजेड और फ्रेजर के मस्कुलर लुक के साथ ये डिजाइन और नया कलर कॉम्बिनेशन एक बढ़िया कॉम्बो पैक का है। ये ऩई बाइक फेस्टिव सीजन (दीपावली, दशहरा) के समय आएगी। फिलहाल एफजेड और फ्रेजर की कीमत 74,385 से 79, 485 तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें