फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक, एक चार्ज में दौड़ती है 200 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी जोहैम्मर ने दो नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लांच की हैं। कपंनी ने इन्हें जोहैम्मर जे1.150 और जे1.200 नाम से बाजार में उतारा है।
विज्ञापन


जोहैम्मर जे1.150 में 8.3 किलोवॉट की बैटरी लगी है जो एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर की दूरी तय करती है। जबकि जोहैम्मर जे1.200 इलेक्ट्रिक बाइक में 12.7 किलोवॉट की बैटरी लगी है जो एक बार चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर दूरी तय कर सकती है।

लुक और डिजाइन है जुदा

इस बाइक का लुक देखकर कुछ समय के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ये किस तरह का डिजाइन है।

जोहैम्मर ने अपनी बाइक्स को हल्का बनाने के लिए अल्यूमीनियम मेटल का इस्तेमाल किया है। हालांकि J1.200 में 178 किलो की 12.7kWh का बैटरी पैक लगा हुआ है। कंपनी ने इसको स्पोर्टी डिजाइन में उतारा है जो दिखने में काफी अच्छी लगती है।

पावर और फीचर्स

जोहैम्मर इलेक्ट्रिक बाइक्स में 11 किलोवॉट की हब माउंटेड मोटर लगी है जो 14 हॉर्सपावर जनरेट करती है। इसे 130 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार पर दौड़ाया जा सकता है। इसके अलावा इनमें मल्टीफंक्शनल रीयर व्यू मिरर, 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है जो स्पीड और बैटरी के बारे में जानकारी देती रहती है।

विज्ञापन

कीमत

कंपनी अपनी इन बाइक्स को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही लांच किया है जहां जोहैम्मर जे1.150की कीमत 32,000 डॉलर (करीब 19.1 लाख रुपए)  और जे1.200 की कीमत 35000 डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) रखी गई है।

यह पांच रंगों सिल्वर, येलो, वाइट, ब्लू और ग्रीन में उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें