दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की Continental GT 750 पैरलल ट्विन मोटरसाइकिल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी इस बाइक को भारत में टेस्ट कर रही है। रॉयल एनफील्ड ने करीब एक दशक पहले 750 सीसी वाले मॉडल को बंद कर दिया था।
पढ़ें: वीडियो: जब रॉयल एनफील्ड से कराया गया KTM Duke का मुकाबला, देखिए किसकी हुई जीत
अब एक बार फिर से 750 सीसी सेग्मेंट में नया मॉडल लाया जा रहा है। लेकिन क्या इसका इंजन सड़क पर भी अपना कमाल दिखा पाएगा?
वीडियो में देखे: जब हुआ मुकाबला
हाल ही में एक यूट्यूबर अक्षय कुमार ने एक वीडियो अपलोड की है। इस वीडियो में रॉयल एनफील्ड कॉन्टीनेंटल जीटी 750 को सड़क पर दौड़ते दिखाया गया है। वीडियो में एक और बाइक KTM Duke 390 भी है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स केटीएम पर ही बैठा है। हालांकि काफी कोशिश के बाद भी केटीएम रॉयल एनफील्ड के करीब नहीं पहुंच पाती।
क्या हैं दोनों बाइक के फीचर्स
KTM Duke 390
हालांकि फीचर्स को देखते हुए केटीएम ड्यूक 390 की तुलना Continental GT 750 से करना सही नहीं होगा, लेकिन केटीएम कंपनी को अक्सर रॉयल एनफील्ड से तुलना करके देखा जाता रहा है। बता दें कि केटीएम Duke 390 में 373.2 सीसी का 1-सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 150 किमी/घंटा की है। बाइक के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
बात करें रॉयल एनफील्ड 750 की तो कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बाइक 50bhp पावर और 60Nm टॉर्क जेनरेट करती है।