यूएम (United Motors) और लोहिया ऑटो की 50-50 फीसदी साझेदारी वाली कंपनी यूएलएल भारतीय बाजार में अपनी नई क्रूजर रेंज उतारने वाली है।
यूएमएल(UML) साल 2015 के दूसरी तिमाही में अपनी बाइक की नई रेंज उतार सकती है। इसमें कंपनी 300-500सीसी इंजन पावर की बाइक उतारने वाली है। हांलाकि कंपनी ने पहले 250-230सीसी बाइक लॉन्च करने की घोषणा की थी।
कंपनी शुरुआत में 50 डीलर्स के जरिए बाइक की बिक्री करेगी जो लगभग सभी महानगरों में उपलब्ध होगी।
यूएम अपने इंनोवेटिव और एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इंनोवेटिव अमेरीकी टू व्हीलर कंपनी यूएम भारतीय बाजार में अपनी बाइक की रेनेगैडे सीरीज लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है।