फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस ने दो नए रंगों में उतारा जुपिटर स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार के टू व्हीलर्स सेगमेंट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाना के लिहाजा से टीवीएस मोटर कंपनी ने कुछ समय पहले स्कूटर सेगमेंट में अपना 110 सीसी जुपिटर मॉडल लॉन्च किया था।
विज्ञापन


कंपनी ने अब जुपिटर को दो और नए रंगों Matte Beige और Sparkling Silver पेश किया है।

जुपिटर टाइटेनियम ग्रे, मरक्यूरी व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और वोल्कैना रेड रंगों में पहले से उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग 44,200 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।
Trending Videos
विज्ञापन

इंजन और माइलेज

इस सेगमेंट में कंपनी का यह चौथा प्रॉडेक्ट है। इसके अलावा बाजार में स्कूटी पेप, स्कूटी स्ट्रिक और वेगो मॉडल पहले से मौजूद हैं। टीवीएस जुपिटर 109.7cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिंलेंडर एयर-कूल्ड, ओएचसी इंजन पर दौड़ता है।

जुपिटर का पावरट्रेन 5.88 केडब्ल्यू (8 बीएचपी) पावर देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि जुपिटर62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें अंडर सीट 17 लीटर की स्टोरेज क्षमता है।

इसके अलावा कंपनी सबसे लोकप्रिय स्कूटी का अपग्रेड वर्जन स्कूटी जेस्ट लॉन्च कर चुकी है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है। टीवीएस की स्कूटी भारतीय लड़कियों में सबसे लोकप्रिय ऑटोमैटिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है। ऑटोमैटिक स्कूटर टीवीएस स्कूटी जेस्ट की कीमत 42,300 रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें