फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Motor ने इस बाइक में लॉन्च किया खास फीचर, एक्सीडेंट होने पर घरवालों को मिलेगा SMS

Sat, 05 Oct 2019 11:27 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Apache RTR 200 4V - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चेन्नई की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी पॉपुलर Apache RTR 200 4V को एक खास टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इस टेक्नोलॉजी के जरिये बाइक को मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

TVS Connect App फीचर

टीवीएस ने शुक्रवार को एलान किया कि वह RTR 200 4V बाइक में स्मार्टकनेक्ट ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी देगी। इस टेक्नोलॉजी के जरिए बाइक को TVS Connect App से कनेक्ट से किया जा सकता है। इस एप को एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन में इंस्टाल किया जा सकता है। जिसे गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपये है। 

मिलेंगे ये फीचर

इस एप में कई फीचर जैसे नेविगेशन, रेस टेलेमीट्री, टूर मोड, लीन एंगल मोड, क्रेश अलर्ट और कॉल एसएमएस नोटिफिकेशन जैसे फीचर मिलेंगे। लीन एंगल मोड में जायरोस्कोपिक सेंसर सेंसर मिलेगा, जो राइडर पोजिशन को रिकॉर्ड करेगा। वहीं रेस टेलेमीट्री फीचर प्रत्येक राइड के बाद जरूरी डाटा डिस्प्ले करेगा। वहीं जैसे ही सेंसर को महसूस होगा कि बाइकर गिर गई है, वह क्रैश अलर्ट मोबाइल पर भेज देगा।

197.75 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन

कंपनी का दावा है कि 180 सेकेंड के भीतर बाइक क्रैश अलर्ट मोड में आ जाएगी और राइडर के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन साथ नोटिफिकेशन भेज देगी। इस बाइक में 197.75 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जो फाइव स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 एनएम का टॉर्क देता है।  बाइक में डुअल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें