फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस ने पेश की प्रीमियम बाइक 'फीनिक्स 125'

Tue, 04 Dec 2012 12:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी नई 'टीवीएस फीनिक्स 125' बाइक को लांच किया है। टीवीएस की नई मोटर साइकिल की लांचिंग के साथ 125 सीसी सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। कंपनी का कहना है कि ‘टीवीएस फीनिक्स 125’ प्रीमियम फीचरों से युक्त है। इसमें ईकोथ्रस्ट इंजन लगा है, जो अपने सेग्मेंट में बेहतरीन पिकअप देने में सक्षम है।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 67 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। कंपनी ने फीनिक्स 125 के दो वर्जन पेश किए हैं। ड्रम ब्रेक वाली फीनिक्स की नई दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 49,990 रुपये और डिस्क ब्रेक वाली फीनिक्स की कीमत 52,000 रुपये है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि फीनिक्स 125 को उन ग्राहकों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है जो बाइक पर केवल सामान्य आवाजाही से ऊपर उठ कर सवारी का शानदार अनुभव भी लेना चाहते हैं।

लांचिंग के मौके पर टीवीएस के प्रेसिडेंट-मार्केटिंग एच एस गोइंडी ने कहा कि फीनिक्स के लिए हमने नया इंजन विकसित किया है। प्रीमियम राइड क्वालिटी के लिए इसमें कई बेहतरीन फीचर हैं। नई बाइक में कई ऐसे फीचर है, जो आमतौर पर कारों में होते हैं। इन फीचर्स में डिजिटल स्पीडोमीटर, प्रीमियम बैकलिट ऐम्बर्र, डिजिटल फ्यूल गेज, लो बैटरी रिमाइंडर, ट्रिप मीटर, सर्विस रिमाइंडर, सॉफ्ट टैक्सचर ग्रिप्स और सॉफ्ट टच स्विचगियर।
विज्ञापन


देश में पहली बार फीनिक्स में कार जैसे हजार्ड लैंप दिए गए हैं, जो राइडर को ज्यादा सुरक्षा उपलब्ध कराएगा। नई बाइक की 8000 rpm पर 11 ps की पॉवर है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक का 67 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। फीनिक्स 125 पर यूज किए गए ग्राफिक्स इसकी स्टाइल को और अधिक बढ़ा देते हैं। बाजार में यह बाइक पांच ड्युल टोन कलर मोरोक्कन रैड, अलास्कन ग्रीन, हेलसिंकी ब्लैक सिल्वर, बेल्जियन ब्लैक रैड और ऑक्सफोर्ड ग्रे में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें