टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर का कहना है कि कंपनी ने महज 18 महीने की अवधि में 5 लाख की संख्या में 110 सीसी के ज्यूपिटर स्कूटर बेचे हैं। साथ ही कंपनी ने कहा कि अपने सेगमेंट में इस आंकड़े को छूने वाला यह देश का पहला स्कूटर हो गया है।
टीवीएस मोटर कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में अपना 110 सीसी ज्यूपिटर मॉडल लॉन्च किया। इस सेगमेंट में कंपनी का यह चौथा प्रॉडेक्ट है। इसके अलावा बाजार में स्कूटी पेप, स्कूटी स्ट्रिक और वेगो मॉडल पहले से मौजूद हैं।
ज्यूपिटर का पावरट्रेन 5.88 केडब्ल्यू (8 बीएचपी) पावर देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि ज्यूपिटर62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें अंडर सीट 17 लीटर की स्टोरेज क्षमता है।
टीवीएस ने उतारा 110सीसी ऑटोमैटिक स्कूटर, जानिए कीमत
ज्यूपिटर टाइटेनियम ग्रे, मरक्यूरी व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और वोल्कैना रेड रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत लगभग 44,200 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम)तय की गई है।