फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस अपाचे RTR 200 अब हो गई और बेहतर, आ गया है ये नया फीचर

Tue, 07 Nov 2017 03:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
TVS Apache RTR 200
विज्ञापन
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपाचे RTR 200 को अब और बेहतर बना दिया है। कंपनी ने इस बाइक को इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक के साथ भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.07 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
विज्ञापन


यह बाइक दो कलर ऑप्शन पर्ल व्हाइट और मैट येलो में उपलब्ध होगी। टीवीएस के मुताबिक, EFI तकनीक की वजह से बाइक के उत्सर्जन के स्तर में कमी आती है और प्रदर्शन बेहतर हो जाता है। इसके अलावा कंपनी ने बाइक के फ्रंट में 'रोयल-क्राउन फ्लाई स्क्रीन' दी है। 
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

TVS Apache RTR 200
कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले वाला ही 200 सीसी इंजन दिया है जो 19 एचपी की पावर और 18.1 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 129 किमी प्रति घंटा की है। बाइक को 0 से 60 kmph  की स्पीड तक पहुंचने में 3.9 सेकेंड का समय लगता है। 

बता दें कि कंपनी और ज्यादा ताकतवर Apache RR 310S लाने की योजना भी बना रही है। इस बाइक को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। इस बाइक में 313 सीसी का सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी 36 kmpl की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें