दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी
सुजुकी जल्द ही होंडा के पॉपुलर हो रहे स्कूटर
ग्राजिया को टक्कर देने के लिए नया स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। स्कूटर को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। Burgman Street नाम के इस स्कूटर पहली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।
125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के पास पहले से ही Access 125 स्कूटर मौजूद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें 150 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। इस तरह यह देश के सबसे पावरफुल स्कूटर सेगमेंट में शामिल हो जाएगा। 150 सीसी सेगमेंट में अभी अप्रिलिया एसआर 150 और पियाजियो वेस्पा VX150 स्कूटर आते हैं।
सुजुकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से Burgman मैक्सी-स्कूटर की बिक्री करती है। यह स्कूटर 125 सीसी से 650 सीसी की रेंज में आता है। हालांकि भारतीय बाजार के लिए किफायती वर्जन ही आने की उम्मीद है। अगर कंपनी 150 सीसी वर्जन लाती है तो सरकार के नियम के मुताबिक, इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम फीचर देना अनिवार्य होगा।