फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुजुकी उतारेगी टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार कंपनियों द्वारा पावर और माइलेज के लिए दमदार इंजन का इस्तेमाल हो रहा है। अब टू व्हीलर में भी और अधिक शाक्तिशाली इंजन की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


जापानी पत्रिका 'यंग मशीन' के मुताबिक सुजुकी कॉन्सेप्ट रिकर्सन (Suzuki Recursion) का प्रोडक्शन वर्जन बनाने की तैयारी में है, जो टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली बाइक है। सुजुकी रिकर्सन कॉन्सेप्ट को पहली बार 2013 टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। यह बाइक ट्विन-सिलेंडर 588 सीसी टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ काम करती है।

सुजुकी की टर्बोचार्ज्ड प्रोडक्शन बाइक तैयार करने की योजना से कोई खास हैरानी नहीं हुई, क्योंकि कावासाकी ने हाल ही में निंजा एच2 और निंजा एच2 परफॉर्मेंस बाइक्स कर चुकी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सुजुकी रिकर्सन का इंजन अधिकतम 100 पीएस पावर और 100 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। बाइक का वजन 174 किग्रा तक हो सकता है। यह बाइक 600 सीसी सेगमेंट वाली किसी भी दूसरी सुपरस्पोट्स बाइक के मुकाबले 50 फीसद ज्यादा माइलेज देगी।

कावासाकी निंजा एच2 कीमत 32 लाख रुपए

हाल ही में जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी ने स्ट्रीट-लीगल वर्जन सुपरबाइक निंजा एच2 को पेश किया है। कंपनी कावासाकी निंजा एच2 सुपरबाइक मार्च 2015 में भारत में लॉन्च करने वाली है।

ऑटोकार ‌इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कावासाकी निंजा एच2 (Kawasaki Ninja H2) की बुकिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई में कावासाकी डीलरशीप पर 10 लाख रुपए में निंजा एच2 की बुकिंग की जा रही है। चौंकिए मत, क्योंकि नई दमदार कावासाकी निंजा एच2 की मुंबई में ऑनरोड कीमत 32 लाख रुपए है।

कंपनी पहली खेप में सिर्फ पांच बाइक ही डिलीवर करेगी। इन पांच बाइक में चार पहले ही बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन

क्या खास है कावासाकी निंजा एच2 में

कावासाकी निंजा एच2 को कंपनी ने EICMA मोटर शो के दौरान प्रदर्शित किया है।

इस बाइक का लुक काफी हद तक निंजा एच2आर से मिलता-‌जुलता ही है। निंजा एच2 सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्वड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन के साथ दौड़ती है। ये 197एचपी पावर देने में सक्षम है।

कावासाकी निंजा एच2 में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे लॉन्च कंट्रोल, ट्रेक्‍शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टे‌यरिंग डंपर का इस्तेमाल किया गया है।

कावासाकी निंजा एच2 का वजन 239 किग्रा है जो बाजार में अन्य सुपरस्पोर्ट बाइक के मुकाबले थोड़ा अधिक है। कंपनी एक सीमित संख्या में ही इस बाइक को बनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें