फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू व्हीलर कंपनी हीरो ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इंडस्ट्री में एक और मील का पत्थर तय किया है। कंपनी ने साल 2014 में अब तक की सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री की है।
विज्ञापन


कंपनी ने जनवरी, 2014 से दिसंबर, 2014 तक 66,45,787 दुपहिया वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने कुल 8 फीसदी का इजाफा किया है। साल 2013 में हीरो ने 61,83,849 दुपहिया वाहनों की बिक्री की थी।

पिछले महीने दिसंबर, 2014 में पांच लाख से अधिक 5,26,097 यूनिट्स की बिक्री है जबकि साल 2013 के दिसंबर में कंपनी ने 5,24,990 का आंकड़ा पार किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली 6 बाइक्स

2020 तक ग्लोबल ट्रेड से 12 लाख यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 6 बाइक्स कोलंबियन मार्केट में लॉन्च की।

कोलंबिया में इन बाइक की बिक्री हीरो डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के 120 आउटलेट्स पर शुरू हो चुकी है। कंपनी इस साल कोलंबिया में अपने आउटलेट्स की संख्या बढ़ाकर 150 करने वाली है। कंपनी का इरादा 2015 में यूरोप और 2016 अमेरिका में अपना बिजनेस शुरू करने का है।

कंपनी ने 100 सीसी सेगमेंट में स्प्लेंडर आईस्मार्ट, ईको डीलक्स और पैशन प्रो बाइक, 125 सीसी सेगमेंट में ग्लैमर, 150 सीसी सेगमेंट में हंक और 225 सीसी सेगमेंट में करिज्मा जेएमआर पेश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें