फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूल इंजेक्शन वर्जन में आने वाली है सुजुकी इंट्रूडर 150, बजाज एवेंजर से है मुकाबला

Fri, 17 Nov 2017 09:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने हाल ही में 150 सीसी वाली क्रूजर बाइक Suzuki Intruder 150 लॉन्च की है। कंपनी ने हाल ही में बताया कि इस बाइक का FI (फ्यूल इंजेक्शन) वर्जन भी आने वाला है, जो अगले छह महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है इस वर्जन को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: होंडा ग्राजिया vs सुजुकी Access 125 vs अप्रिलिया SR 150: जानिए कौन सा स्कूटर है बेहतर

सुजुकी इंट्रूडर 150 में 155 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया गया है।  यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है। यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक सुजुकी इंट्रूडर 44 kmpl का माइलेज देगी। 

बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आती है। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी दी गई है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक ब्लैक एलॉय व्हील दिए हैं। फ्रंट ब्रेक के साथ एबीएस भी लगा है। बाइक के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 98,340 रुपए है। हालांकि इसके FI वर्जन की कीमत 10 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है। इस तरह यह बजाज एवेंजर 220 क्रूज से भी ज्याद पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें