सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। कंपनी 7 नवंबर को भारतीय बाजार में नई बाइक उतारने जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बाइक एक 150 सीसी क्रूजर बाइक होगी। इस बाइक का नाम Suzuki Intruder 150 होगा।
पढ़ें: 2000₹ महीने से भी कम में खरीद सकते हैं रॉयल एनफील्ड की Bullet, ये है तरीका
लॉन्चिंग से पहले ही इस बाइक की तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। तस्वीरों से बाइक के बारे में लगाई जा रही अटकलें और तेज हो गई हैं। दिखने में यह बाइक कंपनी की ही Suzuki Intruder M1800R जैसी है। इसका सीधा मुकाबला बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 बाइक से होगा।