कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि टू व्हीलर्स कंपनी सुजुकी अपने नए मॉडल इनाजुमा जीडब्ल्यू 250 का भारत में परीक्षण कर रही है और जल्द ही कंपनी इस बाइक्स को भारत में लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया लि. ने भारतीय बाजार में 250 सीसी क्षमता वाली 'इनाजुमा' बाइक को उतार दिया है। इसकी कीमत 3.1 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
तीन क्रूजर बाइक्स से हार्ले डेविडसन को चुनौती इनाजुमा की खूबियों में 248 सीसी का ट्विन-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन, 6 स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन विथ कॉइल स्प्रिंग, स्विंग आर्म टाइप रियर सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक आदि शामिल हैं।