टू व्हीलर कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपनी कम्युटर 110सीसी बाइक हयाते को अपग्रेड करके बाजार में उतारा है। कंपनी ने नई हयाते में रूपरंग के साथ तकनीकी बदलाव भी किए हैं।
कंपनी ने हयाते को नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है, साथ ही इसके मॉडल में डुअल टोन कलर का विकल्प भी मौजूद है। नए रंगों की बात करें तो नई हयाते रेड और ब्लू ग्राफिक्स के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर, पर्पल मिरेज व्हाइट, पर्पल मून ग्रे में उपलब्ध है।
दुनिया की 5 सबसे फास्ट कारें, जो करती हैं हवा से बातेंइसके अलावा डुअल टोन कलर की बात करें तो मैटेलिक लैश ग्रीन, पर्पल मीरा रेड भी उपलब्ध हैं।
सुजुकी ने हयाते का इंजन भी अपग्रेड किया है जिसके चलते इसका माइलेज पहले की तुलना में 10 फीसदी बेहतर हो गया है। अब एक लीटर पेट्रोल में पहले के मुकाबले 10% अधिक माइलेज मिलेगा।
इसके अलावा हयाते अपने पुराने फीचर्स के साथ की काम करती है। इसमें 112.8सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर और 4 गियरबॉक्स दिया गया है।
उत्पाद शुल्क कम होने से इसकी कीमत भी पहले से कम ही है।