सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी हायाबुसा की असेंबलिंग भारत में करने वाली है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यदि ऐसा हुआ तो भारत में हायाबुसा की कीमत 5 लाख रुपए तक कम हो सकती है।
हाल ही में यह चर्चा काफी जोरो पर थी कि सुजुकी के भारत में बाइक प्रोडक्शन करने से हायाबुसा की कीमत में 5 लाख रुपए की कमी आएगी। जिगव्हील की रिपोर्ट के मुताबिक सुजुकी इंडिया ने ऐसी खबर को खारिज कर दिया है।
अभी भारत में हायाबुसा की बिक्री CBU (Completely Built Unit) के तौर पर की जा रही है। दिल्ली एक्स शोरूम पर सुजुकी हायाबुसा की कीमत 15.95 रुपए है।