फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाएगी रॉयल एनफील्ड

Mon, 13 Nov 2017 03:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड ने डुकाटी को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाल ही में इटली के मिलान में हुए EICMA मोटरसाइकिल शो में रॉयल एनफील्ड ने बहुप्रतिक्षित Interceptor 650 और Continental GT 650 बाइक पेश की थीं। इन दोनों में ही 650सीसी पैरलल ट्विन इंजन दिया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब रॉयल एनफील्ड तीन नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: बिना किसी खर्च के ऐसे पाएं अपनी गाड़ी से ज्यादा माइलेज, Fuel बचाने का ये है तरीका

माना जा रहा है कि कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन को बड़े इंजन के साथ ला सकती है जो नए प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइलिक लाने की भी तैयारी कर रही है। अपने मिड साइज मोटरसाइकिल सेग्मेंट को ज्यादा लोगों तो पहुंचाने के लिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर फोकस कर रही है। 
विज्ञापन

Interceptor 650 और Continental GT 650 के फीचर्स

Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
दोनों ही बाइक लगभग 650 सीसी वाले पैरलल ट्विन इंजन के साथ आती हैं। इन दोनों में एक ही जैसा इंजन और चेसिस है हालांकि यह एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। इसमें 648सीसी एयर कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह ट्विन सिलिंडर इंजन 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें