बता दें,रॉयल एनफील्ड अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को 2020 तक लांच कर सकती है। फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर जोर-शोर से ट्रेंड में हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक अभी सिर्फ सपना जैसा ही है। पेट्रोल के दाम लगातार बहुत तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जिससे इलेक्ट्रिक बाइक निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होंगी।
रॉयल एनफील्ड की ये इलेक्ट्रिक बाइक नए प्लैटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जिनका लुक और डिजाइन काफी शानदार होगा। इस बाइक में इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट, लिथियम आयन बैटरी, एयरोडायनैमिक बॉडी और हल्का मटेरियल जैसे कई फीचर्स दिये जाने की उम्मीद है।