फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आए रॉयल एनफील्ड के 650सीसी वाले मॉडल, ये है इनकी कीमत

Mon, 20 Nov 2017 08:28 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
royal enfield 650cc
विज्ञापन
देश की मशहूर क्रूजर बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 650सीसी वाले दो नए मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने गोवा में हुए अपने एनुअल राइडर मेनिया इवेंट में सैकड़ों मोटरसाइकिल प्रेमियों के सामने इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 लॉन्च की। दोनों मोटरसाइकिलें सात नवंबर, 2017 को इटली के मिलान में लॉन्च की गई थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hero Passion XPro, जानिए सभी फीचर्स

इन दोनों ही बाइकों में 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑयल कूलर दिया गया है। बाइक का इंजन 7,100rpm पर 47पीएस की शक्ति देगा और 4,000rpm पर 52एनएम की टॉर्क देगा। 
विज्ञापन

बाइक के फीचर्स

Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
नए इंटरसेप्टर में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में एबीएस समेत फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे 18 इंच के पिरेली टायर हैं और दो शॉक अब्जॉर्बर मौजूद हैं। दोनों बाइक दिखने में काफी हद तक समान हैं। इनमें एक ही प्रकार के हेडलैंप और फ्यूल टैंक दिए गए हैं। 
  The twins are here at #RiderMania 2017.#RoyalEnfieldTwins #RELive pic.twitter.com/TAdNNxAgGT — Royal Enfield (@royalenfield) November 19, 2017 दोंनों नई मोटरसाइकिलें मार्च या अप्रैल से शोरूम में उपलब्ध होंगी। मोटरसाइकिलों की कीमत बताए बिना रॉयल एनफील्ड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ लाल ने संकेत दिए कि ये तीन से 3.5 लाख रुपये के बीच उपलब्ध होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें